Super है ''सुपर 30'' का ट्रेलर, दिल जीत लेगा ऋतिक रोशन का अवतार

6/4/2019 2:42:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है और ऋतिक इस किरदार को निभा रहे हैं।

 

 

इस फिल्म में आनंद कुमार के कड़े परिश्रम से लेकर उनकी सफल होने तक के संघर्षों को दिखाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सिनेमाघरों में ये फिल्म 12 जुलाई को दस्तक देगी।

 


इस फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन के अलावा मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार उस समय खबरों में आए, जब उनके पढ़ाए गए सभी 30 गरीब और जुझारू बच्चों ने आईआईटी जैसी परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया।

 

 

आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर फैंटम फिल्मस के बैनर तले आनंद कुमार के जीवन पर ये फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। 
 

 

Konika