गोद ली बेटी का हाथ ना थामने पर ट्रोल हुईं सनी,डेनियल बोले-'निशा हमारे घर की प्रिंसेस..बकवास है लोगों की ऐसी सोच'

1/7/2022 12:10:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं। सनी के दो बेटे अशीर और नोहा जिनका जन्म 2018 में सरोगेसी के जरिए हुआ। वहीं एक बेटी निशा है जिसे सनी ने बेटों के जन्म के एक साल पहले गोद लिया था। सनी और डेनियल दोनों ही अपने बच्चों पर जान छिड़कती हैं। अक्सर इस कपल को अपने बच्चों के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया जाता है। कुछ दिन पहले भी सनी लियोनी तीनों बच्चों के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखीं जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

अपनी इस वीडियो के चलते वह  यूजर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, वीडियो में सनी लियोनी बेटे अशर और नोआ का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं, जबकि बेटी निशा खुद ही सीढ़ियों से उतर रही थीं। सनी ने बेटी का हाथ नहीं पकड़ा था।

इसी बात पर यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि सनी ने निशा को सिर्फ पब्लिसिटी के लिए गोद लिया, वहीं कुछ ने कहा कि वह जब बाहर निकलती हैं तो दोनों बेटों का तो हाथ थाम लेती हैं, पर बेटी का नहीं।

सनी लियोनी की इस तरह आलोचना किए जाने पर अब उनके पति डेनियल ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक डेनियल ने वाइफ सनी लियोनी का सपॉर्ट करते हुए कहा-' यह सब बकवास है। मैं इस बारे में बात भी नहीं करना चाहता। मुझे इसकी जरा भी परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं। मेरे बेटे 3 साल के हैं और दोनों जंगलियों की तरह इधर-उधर भागते हैं। जबकि मेरी बेटी 6 साल की है और वह जानती है कि कैसे चलना है।'

डेनियल ने उन लोगों को भी जमकर लताड़ लगाई जिनका कहना था कि सनी, बेटी निशा के साथ सही से बर्ताव नहीं करती हैं। डेनियल ने कहा-'बेटी निशा उनके घर की राजकुमारी हैं और बहुत ही बकवास है कि लोगों की ऐसी सोच है।'

बता दें कि सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने निशा को लातूर (महाराष्ट्र) के एक अनाथालय से गोद लिया था। उस समय निशा सिर्फ 21 महीनों की थीं। इसके अगले साल ही सनी और डेनियन सरोगेसी के जरिए 2 बेटों के पैरंट्स बन गए थे। काम की बात करें तो सनी लियोन को जल्द ही एक्ट्रेस डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका','रंगीला' और 'The Battle of Bhima Koregaon' में नजर आएंगी। 
 

Content Writer

Smita Sharma