बेटे की रोका सेरेमनी पर Sunny ने मीडिया को ऑफर की दारू, फैंस को पसंद आया एक्टर का फनी अंदाज

6/13/2023 1:55:39 PM

मुंबई। सनी देओल अपने बेटे की शादी की रस्मों को जमकर इंजॉय कर रहें हैं। बीते सोमवार को एक्टर के बेटे करण देओल की रोका सेरेमनी थी। सनी ने बेटे की रोका सेरेमनी के दौरान शानदार पार्टी दी, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की। यह पार्टी धर्मेंद्र के बंगले पर रखी गई थी।

रोका सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। परिवार के साथ दोस्तों और सेलेब्स ने करण की रोका सेरेमनी में खूब मस्ती की। पार्टी के बीच सनी देओल दोनों भाइयों बॉबी और अभय के साथ मीडिया से मिलने पहुंचे, इस दौरान सनी देओल ने मीडिया से दारू के लिए पूछ लिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वायरल वीडियो में एक्टर मीडिया से पूछते नजर आ रहें हैं कि क्या उन्होंने कुछ खाया-पिया है या नहीं। सनी देओल ने मीडिया से यह तक पूछा कि क्या उन्हे दारू चाहिए?  यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

फैंस सनी के इस फनी अंदाज को खूब पसंद कर रहें हैं। एक फैन ने कमेंट किया है, 'डाउन टू अर्थ लोग आज भी हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'इस फैमिली की इज्जत पूरी फिल्म इंडस्ट्री करती है।'

 इन सब के बीच सनी देओल बेटे करण की रोका सेरिमनी में जमकर डांस करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सनी देओल जोरदार ठुमके लगा रहें हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दें कि, करण की शादी द्रिशा आचार्य से हो रही है। द्रिशा, मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। करण और द्रिशा 18 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी धर्मेंद्र के बंगले पर ही होगी, जिसे फूलों और लाइटों से सजा दिया गया है। इस शादी के लिए पूरा देओल परिवार बहुत एक्साइटेड है। शादी की रस्में तीन दिनों तक चलेगीं। इसके बाद ताज लेंड्स एंड में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News