सनी लियोनी ने कहा "करीना के बेटे तैमूर को चुनौती नही दे रहा मेरा बेटा, ये तो उसकी फैन फॉलोइंग है"

7/20/2019 9:25:34 PM

मुंबईः एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की लोकप्रियता किसी बड़े सितारे से कम नही है। तैमूर बाकि बड़े बॉलीवुड सितारे की फैन फॉलोइंग को चुनौती देती हुई नजर आती है। लेकिन लगता है कि तैमूर के फैन फॉलोइंग को चुनौती देने के लिए सनी लियोनी के बेटे तैयार हैं।

सोशल मीडिया पर सनी लियोन के बेटे एश़र की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। एश़र की इन तस्वीरों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग सनी के बेटे एश़र की तुलना करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान से करते नज़र आ रहे हैं।

इसको लेकर सनी लियोनी ने कहा है कि उनका बेटा एश़र तैमूर को चुनौती नही दे रहा है। ये तो उसकी फैन फॉलोइंग है।

सनी ने आगे कहा- उन दोनों की तुलना हो रही है। एशर का गोलू सा चेहरा है और तैमूर का फेस भी ऐसा ही है। सोशल मीडिया को जो करना होगा वो करेंगे ही। तैमूर और एशर दोनों क्यूट बच्चे हैं। 

Pawan Insha