पति डेनियल वेबर का हाथ थामें जुहू में स्पॉट हुईं सनी लियोनी, मुस्कुराते हुए दिए पोज

5/19/2018 11:53:59 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हाल ही में अपने पति डेनियल वेबर के साथ जुहू में स्पॉट हुईं।

इस दौरान सनी व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस पहने हुए काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं वहीं वेबर भी ग्रे एंड ब्लैक कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए काफी स्मार्टी लुक में नजर आए।

दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान वेबर पत्नी सनी का हाथ थामें हुए उनको गाड़ी तक ले जाते हुए दिखें। 

बता दें कि सनी की फिल्मों के बारे में बात करें तो आज उनकी तमिल फिल्म "वीरमादेवी" का फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ है। जिसे देखकर लोग उनकी फिल्म का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर में सनी एक योद्धा के रुप में नजर आ रही हैं।

ऐसा पहली बार है जब सनी लियोनी कोई ऐसी फिल्म कर रही हैं। ये फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

इस फिल्म का पोस्टर भी आज सोशल मीडिया के जरिए कई भाषाओं में रिलीज हुआ। इसके अलावा इन दिनों सनी लिनोयी अपनी बायोपिक 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' की भी शूटिंग कर रही हैं।
 

Punjab Kesari