मैडम तुसाद में लगा सनी लियोन का हॉट स्टेच्यू, हसीना ने दिए पुतले के साथ कई पोज

9/19/2018 11:21:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का वैक्स स्टेच्यू हाल ही में दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया। सनी का स्टेच्यू भारत का पहला सुगंधित पुतला है। सनी के मोम के पुतले से उनके सिग्नेचर परफ्यूम 'लस्ट बाय सनी' की खुशबू आएगी।

 

 

सनी का यह आकर्षक पुतला एक उत्तेजक और फन पोज में बनाया गया है। सनी के फैंस इसके साथ सैल्फी ले सकते है।

 

 

इस दौरान सनी ने अपने पुतले के साथ कई फोटोज क्लिक करवाई। लोगों इस पुतले को काफी पसंद कर रहे हैं। सनी का ये पुतला काफी हॉट है। यहां सनी के साथ उनके पति डेनियल भी थे।

 

बता दें कि लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला था, जहां उन्होंने सनी के 200 से ज्यादा नाप और तस्वीरें ली थीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके। जब लंदन से लोग उनका नाप लेने के लिए भारत आए थे।

 

 

उस वक्त सनी ने अपने एक बयान में कहा था कि, ‘मेरा पुतला लगाने के लिए मैडम तुसाद की आभारी और रोमांचित हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का होना पूरे तरीके से आनंदित करने वाला है।’

 

 

Konika