एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगी सनी लियोन

12/18/2017 11:25:15 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है। एमटीवी के पॉपूलर रीएलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' होस्ट करने के बाद सनी लियोन एक बार फिर छोटे पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। जी हां, सनी डिस्कवरी चैनल पर आने वाले शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के इंडियन वर्जन को होस्ट करेंगी।
 
इस शो को लेकर सनी काफी एक्साइटेड हैं। इसमें सनी जोखिम भरे कारनामों के साथ नजर आने वाली हैं। सनी के इस नए शो का नाम मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियोन होगा। शो को लेकर सनी का कहना है कि मैं डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हूं। ये शो काफी फेमस है और मैं इसकी होस्ट बनने जा रही हूं। शो के दौरान मुझे डेयरिंग साइड दिखाने का मौका मिलेगा। जो इससे पहले उनके फैंस ने कभी नहीं देखा होगा। 
 
 बता दें कि सनी का यह नया शो साल 2018 से होगा। इस शो को लोग बेयर ग्रिल्स के शो के तौर पर जानते हैं। शो में कई हैरतअंगेज कारनामों को दिखाया जाता है। सनी शो में अलग अंदाज में एंटरटेंमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी। बता दें इस साल सनी रणविजय के साथ एमटीवी का पॉपूलर शो स्पलिटविला होस्ट करती नजर आईं थी।