बिकिनी को छोड़ इस रोयल अंदाज में नजर आईं लियोन, शेयर की तस्वीरें

9/11/2017 1:42:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर उतरी। इस फैशन वीक के दौरान वह अपने लुक से हुस्न के जलवे बिखेरते नजर आईं। सनी इस फैशन शो में शो-स्टॉप बनकर उतरी।

इस फैशन वीक में सनी ने ब्लू और गोल्डन लहंगा पहना हुआ है। उनका ये लहंगा अॉफ शोल्डर था जिसमें वह काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं। सनी ने अपनी ड्रैस के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहनी हुईं है जो उनपर काफी सूट कर रही है। इस रैप पर उन्होंने अपने पति के साथ भी रैंप वॉक की। वह दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। 

बता दें कि सनी रैंप पर जाने माने डिजाइनर Riyaz Gangji के लिए रैंप वॉक किया। इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें उनके पति डेनियल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसको फैंस द्वारा काफाी पसंद किया गया है।