सनी लियोन से लेकर शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में सेलीब्रेट किया हैलोवीन, किसी ने डराया तो किसी ने हंसाया

11/2/2020 2:07:19 PM

मुंबई. पुरी दुनिया में 31 अक्तूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस बार कोरोना की वजह से हर त्योहार का रंग फीका रहा। लेकिन हैलोवीन को मनाने में हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने कसर नही छोड़ी। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस त्योहार को बहुत उत्साह से मनाया। स्टार्स इस त्योहार के दौरान अलग-अलग अवतारों में नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर......


सनी लियोन


एक्ट्रेस सनी लियोन ने परिवार के साथ मिलकर हैलोवीन को बहुत धूमधाम से मनाया। सनी इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में है। सनी ने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ मिलकर खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें सनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  लुक में बात करें तो आसमानी रंग का साटिन फ्रॉक और गुलाबी रंग का लेगिंग पहना हुआ है।

विग ने उनके फनी लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं डेनियल ने लूज फिटिंग पैंट्स पहने है। उनका हेयरस्टाइल भी अलग है। इसके साथ डेनियल ने बड़े फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ है। साथ में उनके तीनों बच्चे भी अलग-अलग ड्रेस ने नजर आ रहे हैं। सभी इस लुक में बहुत क्यूट लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'हैप्पी हैलोवीन'


करीना कपूर


एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी तैमूर के लिए घर पर हैलोवीन पार्टी रखी। तैमूर ने अपने दोस्तों संग मिलकर खूब मस्ती की। तैमूर तो पार्टी में पहचान ही नही हो रहे थे। तैमूर ने मुंह पर पेंट लगाया हुआ  था।

करीना ने इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करीना पार्टी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। करीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी'


सोनम कपूर


एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा हैलोवीन त्योहार के दौरान मर्लिन मुनरो के लुक में नजर आई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मर्लिन मुनरो का कोट लिखा है- 'मैं अगर सभी नियमों का पालन करती, तो मैं कहीं नहीं पहुंचतीl'


शिल्पा शेट्टी 

View this post on Instagram

A new kinda Trick-o-Treat... A little beauty and a little beast 👻🐺🎃 HaPpY HaLLowEen 🎃⚡️ . . . . . #HappyHalloween #funtimes #ShilpaKaFuntra

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस त्योहार पर एक अलग ही अवतार में नजर आई। जो बहुत ही खतरनाक था। जिसकी वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


प्रियंका चोपड़ा


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैलोवीन पर सोशल मीडिया फिल्टर का उपयोग किया। जिसमें एक्ट्रेस ने बुरी हंसी का मजाक बनाया। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-"हैप्पी हैलोवीन"


भूमि पेडनेकर


एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी हैलोवीन पर एक अलग तरह के मेकअप कर तस्वीर शेयर की है। 

Smita Sharma