प्रिंटेड गाउन में बेबी डॉल का जलवा, दिलकश अदाओं से साधे फैंस पर निशाने
2/20/2020 2:01:23 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक सनी लियोन अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती हैं। हाल ही में एक बार फिर सनी का न्यू लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें एक्ट्रेस की ये तस्वीरें रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड शो की हैं। जहां सनी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं।
इस दौरान सनी ने व्हाइट, ब्लैक एंड ग्रीन कलर का प्रिंटेड गाउन पहना हुआ है और साथ ही हार्ट शेप ब्लैक पर्स कैरी किया हुआ है।
मिनिमल मेकअप, ग्लौसी लिप्स और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
लुक को कैरी करते हुए हसीना दिलकश अंदाज में जमकर पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो सनी बहुत जल्द फिल्म 'वीरामहादेवी' में नजर आएंगी। फिल्म मेें एक्ट्रेस नवदीप के साथ नजर आएंगी। फिल्म 27 अप्रैल 2020 को पर्दे पर रिलीज होगी।