''इंटरनैशनल वुमन्स डे'' पर छलका सनी लियोन का दर्द, कहा- बॉलीवुड से नहीं मिला था साथ

3/8/2021 12:23:06 PM

मुंबई. आज 'इंटरनैशनल वुमन्स डे' पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम  लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर 'वुमन्स डे' की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयान किया है।

PunjabKesari
वीडियो में सनी ने बताया- जब वह 21 साल की थीं तो उन्हें कितने नफरत भरे ईमेल्स मिलते थे, जिनमें जजमेंटल और सेक्सिएस्ट कॉमेंट्स होते थे। उन्हें उनके डांस मूव्स के लिए क्रिटिसाइज किया जाता था और इंडस्ट्री के लोगों से किसी तरह का सपॉर्ट नहीं मिलता। इतना ही नहीं उन्हें अवॉर्ड शो से बॉयकॉट तक कर दिया जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

सनी ने आगे बताया- इतनी सारी तकलीफों के बावजूद आज वह अपनी ड्रीम लाइफ को जी रही हैं। सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना 'बेबी डॉल' म्यूजिक वीडियो दिया है। उनके पास सबसे प्यार फैमिली है और आज वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं, जिनके अपने खुद के मेकअप प्रोडक्ट्स हैं। आज वह जो भी हैं, उन्हें उस पर गर्व है। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा- मैंने दुनिया के साथ अपनी कहानी शेयर कर दी है। अब आप भी कीजिए। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो सनी बीते दिनों रियलिटी शो 'स्प्लट्सिविला' की शूटिंग के चलते केरल गई हुई थी। हालांकि अब एक्ट्रेस मुंबई वापिस आ गई है। इसके अलावा पिछले महीने सनी ने मुंबई में अपने पहले वेब शो 'अनामिका' का पहला शेड्यूल किया था। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में भी नजर आने वाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News