सनी के बर्थ डे पर पति ने दिया ये खास तोहफा

5/13/2017 2:52:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का आज जन्मदिन है और वो 36 साल की हो गई हैं। सनी लियोनी कभी पॉर्न स्टार हुआ करती थी और उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री की। सनी लियोनी अब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल चुकी हैं। 

एक सूत्र ने जानकारी दी है कि जन्मदिन के मौके पर सनी को उनके पति डेनियल वेबर ने उसी जगह डिनर ले जाएंगे जहां वे दोनों पहली बार डेट पर गए थे। यह बेहद  रोमांटिक स्टाइल में होगा। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ फैमिली मेंबर होगे और कुछ खास दोस्त। सनी का बर्थ डे केक भी कुछ हटकर है। देखें तस्वीरें।