सनी लियोन ने मुंबई में खरीदा 16 करोड़ का आलिशान घर! बोलीं- ''किसे फर्क पड़ता है कितना खर्च किया''

4/30/2022 1:56:30 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन ने पीछे साल मुंबई में आलिशान घर खरीदा था। एक्ट्रेस के इस घर की कीमत काफी ज्यादा थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि सनी ने ये घर 16 करोड़ में खरीदा था। अब सनी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


सनी ने कहा- 'मुझे लगता है कि ये मीडिया का काम है कि वो कोई भी आंकड़े शेयर करने से पहले वैरिफाई कर दें। किसे फर्क पड़ता है कि कोई अपने घर पर कितना खर्च कर रहा है। कभी-कभी लोग बिना बात का मुद्दा बना देते हैं। मुझे लगता है कि अगर मेरी फैमिली को घर अच्छा लगा है तो हमें और किसी बात से फर्क नहीं पड़ता है। हमने अपने लिए और अपने बच्चों के लिए वो घर चुना जो हम चाहते थे। हम इस बात से बहुत खुश हैं।'


बता दें सनी ने 14 दुलाई 2021 को अपने नए घर की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- हम यहां आ गए बेबी लव। हमारी जिंदगी का नया चैप्टर भारत में शुरू हुआ। मुझे इस घर और जो हमने जिंदगी बनाई है उससे प्यार है। ये सुन्दर घर हमारे तीनों बच्चों के साथ केक में आईसिंग डालने का काम कर रहा है। 

Content Writer

Parminder Kaur