सनी लियोनी ने शेयर की ''घोड़े की पीठ पर बैठे गधे'' की पेंटिंग, अनिल कपूर बोले- ''अरे मजनू भाई की कला विश्व प्रसिद्ध''

12/15/2021 12:53:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस संग अपनी मस्ती भरे पोस्ट शेयर कर रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह एक पेटिंग को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

इस में घोड़े की पीठ पर गधा बैठा हुआ है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सनी ने अनिल कपूर को टैग करते हुए लिखा-'पेंटर का नाम क्या है।' 

दरअसल, इस पेंटिंग को पहले अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म वेलकम में दिखाया गया था। इसके बाद इस पेंटिंग को लेकर कई वर्षों तक कई मीम्स बने थे। वेलकम फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर थे।फिल्म में अनिल कपूर ने मजनू भाई का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

वहीं सनी लियोनी के ट्वीट का जवाब देते हुए एक्टर अनिल कपूर ने कुछ ऐसा लिखा कि फैंस की हंसी छूट गई। अनिल कपूर ने लिखा- 'मजनू भाई की कला भारत में विश्व प्रसिद्ध है!' इसके साथ उन्होंने  हंसी वाले इमोजी बनाई है। 

 

इस ट्वीट पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं और हंसी-मजाक चल रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'वाह यह तो मजनू भाई की पेंटिंग है.. लैला के लिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लैला मैं लैला...।' एक अन्य ने पूछा कि 'यह पेंटिंग मल्लिका शेरावत ने खरीदी थी तुम्हारे पास कैसे आई?'

काम की बात करें तो सनी लियोन को जल्द ही एक्ट्रेस डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका','रंगीला' और 'The Battle of Bhima Koregaon' में नजर आएंगी। 
 

Content Writer

Smita Sharma