रेड साड़ी पहन पति डेनियल के साथ बास्केट बॉल खेलती नजर आई सनी लियोन, फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार

4/4/2022 5:11:50 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस पति डेनियल वेबर के साथ बास्केट बॉल खेलती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में सनी रेड साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं डेनियल ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। सनी अपने पति से बास्केट बॉल छीनने की कोशिश कर रही हैं। मगर वो ऐसा कर नहीं पाती है। कपल खेल का खूबसूरत लम्हों का लुफ्त उठाता हुआ नजर आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

काम की बात करें तो हाल ही में सनी वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आई थी। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस 'ओह माय घोस्ट', 'रंगीला', 'शेरो' और 'हेलेन' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur