सनी लियोनी को पसंद है भारतीय टीम का ये क्रिकेटर

3/15/2019 1:10:49 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आजकल काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। सनी अक्सर अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में किक्रेटर महेन्द्र सिंह धोनी के बारें में एक बयान दिया है। सनी ने कहा कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को बेहद पसंद करती हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं क्योंकि वो एक फैमिली मैन हैं।

दरअसल, सनी लियोनी से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया था तो सनी ने धोनी का नाम लिया। सनी ने कहा मुझे लगता है उनकी बड़ी ही क्यूट बच्ची है। मैंने बेटी के संग उनकी तस्वीरें देखी हैं और वह बहुत ही प्यारी हैं। वह (धोनी) मेरे फेवरिट हैं क्योंकि वह परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं।

इसके साथ ही सनी ने बताया कि उनके पास दो टीवी शो हैं और वो एक हिंदी फिल्म में भी काम कर रही हैं जो उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर पर बन रही है। इस साल इस फिल्म पर काम जारी रहेगा। अभी मैं साऊथ की दो फिल्मों में भी काम कर रही हूं। काफी एक्साइटिंग वर्क है। सनी ने बताया कि वह और उनके पति डेनियल वेबर सनीसिटी एंटरटेनमेंट को बढ़ा रहे हैं।

 

Pawan Insha