काफी समय बाद बिकिनी में दिखीं सनी लियोनी, HOT तस्वीर हो रही है VIRAL

4/16/2018 3:14:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोनी इन दिनों केप टाउन में हैं और हाल ही में वहां से उन्होंने अपनी एक बोल्ट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में सनी यैलो बिकिनी पहने हुए खुद सैल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ सनी ने कैप्शन भी दिया है कि इस कलर को पहनने के बारे में उन्होंने कभी सोचा नही था।  उनका बोल्ड और हॉट तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। 

बता दें कि सनी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाकर तस्वीर शेयर की थी।

उससे पहले उन्होंने अपने पति डेनियल वीबर के साथ अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। काम के अलावा सनी को अपने बच्चों के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है।

पिछले साल जुलाई में सनी ने महाराष्ट्र के लातूर से निशा कौर बीवर को गोद लिया जिसके बाद पिछले महीने ही सनी लियोनी ने बताया कि वो दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। फिल्मों की बात करें तो सनी पिछले साल "तेरा इंतजार" फिल्म में नज़र आईं थीं जिसमें उनके अॉपोजिट अरबाज खान थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म का गाना 'सेक्सी बार्बी गर्ल' को लोगों ने काफी पसंद किया।
 

Punjab Kesari