सनी लियोन ने स्लो मोशन स्टाइल में लगाई पूल में छलांग, खूब देखा जा रहा है वीडियो
2/19/2021 11:16:22 AM
मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया है। सनी वीडियो में पूल के किनारे खड़ी है। फिर स्लो मोशन में जबरदस्त अंदाज में पोज देते हुए पूल में गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा- 'पोज करना बेहद जरूरी है बेशक आप गिर ही क्यों न रहे हों।' सनी पूल में गिरने का ये अलग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सनी इन दिनों रियलिटी शो 'स्प्लट्सिविला' की शूटिंग के लिए केरल में हैं। इसके अलावा पिछले महीने सनी ने मुंबई में अपने पहले वेब शो 'अनामिका' का पहला शेड्यूल किया था। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में भी नजर आने वाली हैं।