पति के बिना मां-बाप की अस्थियों को विसर्जित करने गंगा घाट पहुंची सनी, शेयर की तस्वीरें

6/6/2018 2:13:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हाल ही में अपने दोनों बेटों नूह और आशेर के साथ गंगा घाट पर मां-बाप की अस्थियों का विसर्जित करने पहुंची। हाल ही में सनी ने गंगा घाट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

तस्वीरों में सनी परिवार के साथ बेहद मुस्कुराते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन दिया है कि My boys finally got the chance to say hello to my parents at the Ganga where I scattered their ashes। Starting a new project and we've all come to seek my parents blessings।

खबरों के मुताबिक सनी की मां का 2008 और पिता का 2010 में देहांत हुआ था। सनी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की निशा को गोद लिया था। वहीं इसी साल मार्च में कपल सरोगेसी से दो जुड़वां बेटों का पेरेंट्स बना। दोनों बेटे अभी ढाई महीने के हैं। सनी मां बनकर बहुत खुश हैं।

Punjab Kesari