सनी लियोन की बुरी आदतों से परेशान हुए पति डेनियल, फैंस से लगाई ''Help Me'' की गुहार

4/21/2020 12:26:56 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखकर पीएम मोदी ने पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी किया। ऐसे आम लोगों की तरह ही स्टार्स भी अपने घरों में कैद हैं। हर स्टार की तरह एक्ट्रेस सनी लियोन भी पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

वह आए दिन फैंस के साथ अपने मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी पति डेनियल के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में डेनियल के हाथ में कई सारे प्लेकार्ड्स है जिनपर सनी के बारे में और लॉकके दौरान उनकी आदतों के बारे में लिखा है। इसके साथ ही वो खुद भी सनी के डेली रूटीन के बारे में खुद भी बताते नजर आ रहे है।

 

वीडियो में डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है- 'मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।'

वहीं वीडियो के बनाने के दौरान जब सनी उनके पास से गुजरती हैं तो पहले तो वह इस पर ध्यान नहीं देती लेकिन आखिर में सनी वीडियो में आकर फैंस को हेलो बोलती नजर आती है।

बाद में वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- 'अभी ही देखा। डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी।' सनी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके सातत यूजर्स उनके वीडियो पर जबरदस्त कमेंट भी कर रहे हैं। काम की बात करें तो सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला' (Kokokola), 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में दिखेंगी।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hmmm...just saw this! Tomorrow I will show you what @dirrty99 is really doing all day! REVENGE!! It’s on!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on Apr 19, 2020 at 12:06pm PDT

 

Smita Sharma