सनी लियोन ने दिलाई बच्चों को फायर की ट्रेनिंग, तस्वीरें हुई वायरल

8/8/2020 1:30:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इस समय एक्ट्रेस परिवार के साथ अमेरिका मे एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन सनी की अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति डेनियल और तीन बच्चों के साथ फायर स्टेशन गई। जहां बच्चों को फायर सेफ्टी के बारे में बताया गया। जिसकी बेहद क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
 सनी अपने बच्चों को बचपन से ही हर चीज की सिखाने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति डेनियल बच्चों की परवरिश में कोई कमी नही छोड़ रहे हैं। दोनों अपने बच्चों को लेकर फायर स्टेशन गए जहां बच्चों को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई। बच्चे फायर फाइटर्स की हैट पहने बहुत क्यूट लग रहे हैं। फायर मार्शल ने बच्चों को आग से बचने के तरीके बताए। बच्चों एन्जॉय करते नजर आए। फायर मार्शल ने बच्चों का दिन बना दिया।

PunjabKesari
बता दें सनी अमेरिका में रहते हुए अपनी बेटी निशा को घुड़सवारी सिखा रही हैं।एक्ट्रेस ने निशा को घुड़सवारी की ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर में डाला है। निशा बिना डरे बहुत जल्दी सीख रही हैं।सनी इस बात से बहुत से खुश हैं।

PunjabKesari
सनी ने बच्चों के साथ रक्षा बंधन भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। निशा ने दोनों भाईयों को राखी बांधी थी। सनी का परिवार लॉकडाउन मे इंडिया में ही था। ये मुबंई में रह रहे थे। फिर थोड़े समय के बाद ये सरकारी फलाइट से अमेरिका चले गए। एक्ट्रेस फैमिली के साथ अमेरिका में खूब एन्जॉय कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News