कर्नाटक में शो नहीं करेंगी सनी लियोनी, ट्विटर पर लिखा ये इमोशनल संदेश

12/19/2017 11:40:15 PM

मुंबईः बंगलूरू में होने वाली नए साल के कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन शामिल नहीं होंगी। खुद सनी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है। जानिए क्या है वजह।

 

बता दें पिछले कई दिनों से सनी के इवेंट का विरोध किया जा रहा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने शो रोक लगाने का निर्देश दिया है।

सनी लियोनी ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि बंगलुरु पुलिस के मना करने के बाद मैं अपनी और अपनी टीम की सेफ्टी को देखते हुए इस शो को छोड़ रही हूं क्योंकि सेफ्टी सबसे पहले आती है।

 

बता दें की न्यू ईयर के मौके पर 31 दिसंबर को बंगलुरु में सनी लियोनी का 'सनी नाइट इन बंगलुरु 2018' शो होना था। इस शो को लेकर रक्षा वेदिके युवा सेना नाम का एक संगठन विरोध कर रहा था। इस संगठन का कहना है कि सनी का शो भारतीय संस्कृति का अपमान है। संगठन ने धमकी भी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।