क्रिसमस पर लोगों के चेहरे पर खुशी लेकर आईं सनी लियोन, अशीर-नोहा ने नन्हें हाथों से बांटा खाना

12/25/2021 11:08:48 AM

मुंबई: आज यानि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। आम से लेकर बी-टाउन स्टार्स इस दिन को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कुछ स्टार्स ने फैमिली और फ्रेंड्स लंग ये त्योहार सेलिब्रेट किया।

वहीं एक्ट्रेस सनी लियोन इस खास दिन पर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आईं। सनी लियोन ने पति डेनियल वेबर और जुड़वा बच्चों अशीर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर के साथ लोगों में खाना बांटने निकलीं।

इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं। तस्वीरों में अशीर-नोहा अपने नन्हें हाथों से लोगों में खाना बांट रहे हैं। सनी के इस नेक काम की लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो सनी लियोन को जल्द ही एक्ट्रेस डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका','रंगीला' और 'The Battle of Bhima Koregaon' में नजर आएंगी। 
 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma