पति डेनियल संग सनी की डिनर डेट, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

6/11/2019 9:23:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बी-टाउन की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न  सनी हर आइटफिट में खूबसूरत लगती हैं। सनी की नैचरल ब्यूटी उनके लुक को परफेक्ट बना देती है।

सोमवार रात को सनी को पति डेनियल के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान सनी ब्लैक टॉप, डार्क ब्लू डेनिम में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

मिनिमल मेकअप, पिंक लिप ग्लॉस और खुले बाल उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ सनी ने ब्लैक हाई हील्स कैरी किए थे।

डिनर डेट के दौरान सनी इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया।

सनी की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खूबसूरती और बढ़ाती हुई दिखी। वहीं डेनियल की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे जींस में हैंडसम लग रहे हैं।

सनी और डेनियल ने जमकर पैपराजी को पोज दिए। तस्वरों में सनी काफी खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि पिछले साल ही सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चो के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों का नाम अशर और नोहा रखा है।

इससे पहले उन्होंने 2017 में महाराष्ट्र के एक गांव से बेटी निशा को गोद लिया था। इन दिनों दोनों अपने बच्चों के साथ काफी खुश हैं। अक्सर कपल को अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

 

Smita Sharma