सनी लियोन ने देर रात पति डेनियल और बच्चों संग मनाया हैलोवीन का जश्न, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
11/1/2021 1:15:54 PM
मुंबई. 31 अक्टूबर को हैलोवीन पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी जमकर हैलोवीन का जश्न मनाया। एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी देर रात परिवार के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में सनी पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ नजर आ रही है। सभी हैलोवीन लुक में दिखाई दे रहे हैं। सभी के चेहरे पर मेकअप किया हुआ है। पूरा परिवार एक साथ और हैपी मूड में पोज दे रहा हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने लिखा- हम वेबर और फ्रेंड्स है!! हैप्पी हैलोवीन फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सनी बहुत जल्द फिल्म 'शेरो' में नजर आने वाली है। श्रीजीत विजयन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
इसके अलावा एक्ट्रेस वीरमादेवी, रंगीला, कोका कोला और हेलन जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली है।