सनी लियोन ने U.S.A में खरीदा एक अालीशान बंगला, देखें INSIDE PHOTOS

5/19/2017 11:01:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने हाल ही में लॉस एंजिलिस में 5 BHK का लग्जरी बंगला खरीदा है। सनी का ये बंगला शेर्मन ओक्स में है यहां कई हॉलीवुड सैलिब्रिटीज रहते हैं।

हाल ही में इस बंगले की फोटोज सनी ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर की हैं। जिसे देख कर कहा जा सकता है कि ये बंगला काफी आलीशान है। सनी और डेनियल अब यहीं शिफ्ट होने वाले हैं। इसे सजाने के लिए दोनों ने खास नेपाल, इटली और स्पेन से इंटीरियर खरीदा है।

बता दें कि ये बंगला सनी के 36वे बर्थडे का गिफ्ट है। इसे डेनियल और सनी लंबे टाइम से खरीदना चाहते थे। जो कि अब सनी के बर्थडे पर जाकर मुमकिन हो पाया है। सनी का नया घर 1 एकड़ में फैला हुआ है।

इसी वीक उन्हें घर का पजेशन मिला है साथ ही बंगला लॉस एंजिलिस में बने हॉलीवुड साइन से महज 5 मिनट की दूरी पर है। सनी के बंगले में 5 बेडरूम, एक होम थिएटर, स्वीमिंग पूल, आउटडोर डाइनिंग एरिया और बड़ा सा गार्डन है। सनी और डेनियल ने घर के लिए भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी है। जिसे सबसे पहले घर में स्थापित किया जाएगा।