19 साल की उम्र में गुजारा करने के लिए बेकरी में ये काम करती थीं सनी लियोन

5/13/2018 4:40:09 PM

मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सनी लियोन आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो सनी लियोन अपनी बोल्ड छवी को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं।लेकिन कई एेसी बातें हैं जो उनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। 

 

सनी लियोन पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं थीं। इस शो के दौरान ही सनी ने पोर्न स्टार होने की बात को स्वीकारा था। इसी शो के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 

 

 

करियर की शुरूआत में कई सेलिब्रिटीज और दर्शकों ने सनी लियोन की बॉलीवुड एंट्री का विरोध भी किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पॉर्न स्टार इमेज को खत्म करने के लिए सनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि अब वो एक बॉलीवुड हीरोइन के नाम से जानी जाती हैं।

 

 

शायद ही सनी के फैंस को ये बात पता हो कि सनी ने अपनी पहली जॉब 19 साल की उम्र में शुरू कर दी थी। पॉकेट मनी के लिए उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस का काम किया था। बताया जाता है कि किन्ही कारणों से भले ही सनी लियोन एक पॉर्न स्टार के तौर पर फेमस हुईं, लेकिन सनी का हमेशा से नर्स बनने का सपना था। सनी नर्स बनकर गरीब मरीजों का इलाज करने का सपना देखती थीं।

 


बॉलीवुड में सनी फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। बताया जाता है कि 'जिस्म 2' करने के लिए सनी ने अपने को-स्टार के एचआईवी टेस्ट की मांग की थी। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने को-स्टार के एचआईवी टेस्ट की मांग की थी। सनी ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी से 6 करोड़ रुपए की मांग की थी। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि उन्होंने खुद अपने माता-पिता के सामने कहा था कि मैं पोर्न स्टार बनना चाहती हूं।

 

 

पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा होने के दौरान सनी लियोनी ने करीब 50 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम किया है। सनी के पति डेनियल वीबर ही उनका काम संभालते हैं।

 

 

Punjab Kesari