18 साल में सनी लियोन को खुद के बारे में पता चली बेहद चौंकाने वाली बात

5/13/2017 4:47:41 PM

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का आज जन्मदिन है और वो 36 साल की हो गई हैं। सनी लियोनी कभी पॉर्न स्टार हुआ करती थी और उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री की। सनी लियोनी अब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल चुकी हैं। 

हालांकि सनी की पिछली लाइफ की बात करें तो कभी वे भी एक आम लड़की हुआ करती थीं। उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में आने का फैसला अपनी मर्जी से लिया था। लेकिन जब इस बारे में उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो वे बहुत अपसेट हुए। 

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बताया, "मैंने पेरेंट्स की मर्जी के बगैर पोर्न इंडस्ट्री ज्वाइन की। मेरे लिए यह एक बिजनेस था। हालांकि, जब मैंने पेंटहाउस (एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन) कवर ऑफ दि ईयर और $100,000 (करीब 68 लाख रुपए) जीत लिए, तब पेरेंट्स को इस बारे में जानकारी दी।

जाहिर सी बात है, हर नॉर्मल पेरेंट्स की तरह वे मुझसे नाराज हुए। जब मैंने उन्हें कहा कि मुझे अपनी लाइफ के साथ क्या करना है, यह फैसला मैंने कर लिया है। तब जाकर वे कन्विंस हुए।"

सनी लियोनी ऐसी पहली अडल्ट स्टार हैं जिन्होंने मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की।18 साल की उम्र में सनी को यह पता चला कि वो बायसेक्सुअल हैं।