बूट पॉलिश करने वाले सनी के गले में दिखती है नुसरत फतेह अली खान की झलक, सलमान अली से भी निकले आगे

11/25/2019 12:37:11 AM

मुंबईः इंडियन आइल का 11वां सीजन चल रहा है। देशभर के राज्यों से जुटे कंटेस्टेंंट अपना सुरों से भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शो पर कई सिलेब बतौर मेहमान आते रहते हैं। इस वीकेंड के शो को स्पेशल बनाने के लिए कंपोजर जोड़ी अजय-अतुल शो पर पहुंचे।


शो पर कंटेस्टेंट अपनी आवाज से कंपोजर जोड़ी को काफी प्रभावित किया।

इस दौरान कंटेस्टेंट सन्नी हिंदुस्तानी नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली रश्के कमर गाया। तो ना सिर्फ जजेज बल्कि अजय-अतुल भी दंग रहे गए।

अजय अतुल ने यहां तक कह दिया कि मुझे ये सुनते हुए लगा कि जैसे मैं यंग नुसरत साहब को सुन रहा हूं। वहीं सन्नी कहते है कि वह कहीं भी संगीत की शिक्षा नहीं ली है बल्कि नुसरत जी के गाने गाता था और सपने में भी मैं उनको ही देखता था। तो मेरे गुरु वही हैं।
बता दें सनी पहले रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बूट पॉलिश किया करते थे। लेकिन गानें का जनून उन्हें शुरू से था। वह शुरू से ही सूफी गानें जो कि नुसरत फतेह अली खान के गाए हुए होते थे, सुना करते थे और आज भी सुनते हैं। बता दें सनी बहुत गरीब परिवार से है। उनकी मां घरों में मांग कर अपने घर का गुज़ारा किया करती थी। लेकिन आज सनी की आवाज़ दुनिया के सामनें आई, और उनकी आवाज़ की सच्चाई को सुरीले लोगों ने पहचाना और आज वही सनी इंडियन आइडल का सबसे पसंदीदा प्रतिभागी है।

उनकी आवाज़ में नुसरत साहब की झलक साफ देखी जा सकती है। इंटरनेट पर लोग सनी की आवाज़ के दीवाने हो गए हैं। बडे बड़े संगीतकार सनी की आवाज़ सुन कर उनके पैर छूने पर मज़बूर हो जाते हैं।

Pawan Insha