बेट्टी कपाड़िया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ऋषि-सनी,नानी सास के पार्थिक शरीर को अक्षय ने दिया कंधा

12/2/2019 10:49:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां और ट्व‍िंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया ने शनिवार देर रात हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे।

शवयात्रा में अक्षय डिंपल के भांजे और एक्टर करण कपाड़िया भी साथ दिखे। इस दौरान अक्षय भी नानी सास को कंधा देते नजर आए।

इस दुख की घड़ी में एक्टर सनी देओल भी सांत्वना देने मौके पर पहुंचे।

बेट्टी के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड एक्टर ऋष‍ि कपूर भी पहुंचे।

बेट्टी की शवयात्रा में सेलेब्स के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार भी जमा हुए। सभी ने मिलकर बेट्टी की अंतिम यात्रा में पहुंच कर परिवार का दुख बांटा।


बता दें कि बेट्टी ने 80 की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डिंपल की मां बीते कुछ दिनों पहले ही सांस में तकलीफ होने के कारण मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।

इसके साथ ही उन्हें और भी कई दिक्कतें थीं जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें ट्विंकल ने अपना इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। 

 

 

 

Smita Sharma