बॉलीवुड के इन 4 सुपरस्टार्स को देख कर सनी देओल के मुंह से निकलता है ''बलवंत राय के कु#@$''

4/18/2018 11:13:12 AM

मुंबई :बॉलीवुड में कई एेसे स्टार्स हैं जिनकी एक- दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती। सलमान और शाहरूख की लड़ाई के बारे में हर कोई जानता हैं लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि एक्टर सनी देओल की इन 4 एक्टर्स के साथ बिल्कुल भी नहीं बनती। सनी उनकी शक्ल तक भी देखना पसंद नहीं करते। इस दुश्मनी की लिस्ट में पहला नाम सुपरस्टार आमिर खान का शामिल है। बात उस दौरान की है जब 15 जून 2001 में सनी ने आमिर से फिल्म 'लगान' की डेट आगे बढ़ाने को कहा था, लेकिन आमिर ने सनी को धोखा दे दिया। इसी साल सनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' भी रिलीज हुई थी। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी लेकिन दोनों के रिश्तों में आज भी दरार है।

 

 

दूसरा नाम आता हैं बॉलीवुड के लखन यानि अनिल कपूर का। इनके साथ भी सनी के रिश्ते ठीक नहीं हैं। फिल्म 'राम अवतार' की शूटिंग के दौरान दोनों में जबरदस्त झगड़ा  हुआ था। इस दिन के बाद से दोनों को कभी फिल्मों में एक-साथ नहीं देखा गया है। 

 

 

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से भी सनी की बिल्कुल नहीं बनती। फिल्म 'डर' में सनी को यश चोपड़ा से ये शिकायत थी कि लीड एक्टर होने के बाद भी उनके रोल को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। फिल्म में निगेटिव रोल करने वाले शाहरुख खान के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था जिससे सनी पूरी तरह नाखुश थे।

 

 

आखिर में नाम आता हैं अजय देवगन का। बात दरअसल यह थी कि वे साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म 'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' में बॉबी देओल की सिफारिश कर रहे थे, लेकिन अजय ने सनी की बात नहीं मानी और उस दिन से अजय, सनी को एक आंख नहीं भाते हैं।

 


Punjab Kesari