न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हिमाचल पहुंचे सनी देओल, चांद की रोशनी...तारों से भरा आकाश..खुले आसमान के नीचे बोनफायर का मजा लेते दिखे ''तारा सिंह''

12/29/2023 12:17:33 PM

मुंबई: बहुत जल्द न्यू ईयर का आगमन होने वाला है जिसके लिए महज 3 दिन बाकी हैलोग अब 2023 को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले है। इसके साथ ही साल 2024 का नई उमंग के साथ ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। लोगों ने न्यू ईयर की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वहीं बाॅलीवुड में भी इसकी खूब धूम मची हैं। स्टार्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल का नाम भी शामिल है। गदर’ में धूम मचाने के बाद अब न्यू ईयर मनाने के लिए हिमाचल पहुंच गए हैं।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सनी देओल खुले आसमान के नीचे बोनफायर का मजा लेते दिख रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'चांद की रोशनी, बोनफायर और तारों से भरा आकाश।'

सनी देओल को पहाड़ों से कुछ खास लगाव है। इससे पहले भी कई बार एक्टर बर्फीली वादियों में वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हो चुके हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म 'सफर' नजर आने वाले हैं

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma