''गदर 2'' के सेट पर टीम के साथ सनी देओल ने मनाई होली, अनिल के चेहरे पर घिस-घिसकर लगाया रंग

3/19/2022 3:04:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 18 मार्च को पूरे देश भर में होली की खूब रौनक देखने को मिली। सभी ने अपने-अपने अंदाज में होली मनाई। वहीं बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के सेट पर होली मनाई, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल होली के मौके पर गदर 2 के सेट पर टीम संग जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सनी पर अनिल गुलाल फेंकते हुए और फिर उनके चेहरे पर रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सनी भी जोश में आ जाते हैं और रंग लेकर अनिल के चेहरे पर घिस-घिसकर लगाते हैं।

 

बीच में उत्कर्ष शर्मा भी एंट्री मारते हैं और दोनों के साथ जमकर हुड़दग मचाते हैं। वीडियो में इन तीनों के साथ 'गदर 2' की पूरी टीम होली खेलते हुए नजर आ रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 'गदर 2' की टीम की तरफ से आप सबको होली की बधाइयां।”


गौरतलब है कि 'गदर 2' में सनी देओल , अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की अहम भूमिका है। यह फिल्म वर्ष 2001 में प्रदर्शित गदर की सीक्वल है।

Content Writer

suman prajapati