अमीषा पटेल-सनी देओल ने मनाया 'गदर 2' की सक्सेस का जश्न, ढोल-ढमाके के बीच तारा-सकीना ने मिलकर काटा

8/19/2023 3:26:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हुई अमीषा पटेल और सनी देओल स्टारर गदर 2 सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' ने ओपनिंग डे से ही रिकॉर्ड स्‍तर पर कमाई की है। वहीं, रिलीज के 7 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मूवी की सक्सेस से स्टारकास्ट बेहद खुश है। अब हाल ही में 'गदर 2' के तारा सिंह और सकीना ने फिल्म के 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने का जश्न मनाया, जिसका वीडियो अमीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

अपने इंस्टाग्राम पर सक्सेस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने कैप्शन में लिखा-  तारा सिंह और सकीना के साथ गदर 2 की सफलता का जश्न मनाया! ❤
गदर 2 ने 300 करोड़ पार कर लिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमीषा पटेल और सनी देओल रेडियो स्टूडियो में आरजे के साथ अपनी फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर एक बड़ा सा केक काटा और बेहद खुश दिखाई दिए। इस दौरान खूब ढोल और तालियां बजीं। वहीं सकीना अपने तारा सिंह की बाहों में पोज देती दिखीं।

 

Content Writer

suman