संजय कपूर की पत्नी के बेबी शावर की तस्वीरें आई सामने, फ्लोरल ड्रेस में लग रही हैं खूबसूरत

10/9/2018 4:21:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर जल्द ही पिता बनने वाले है। हाल ही में उनकी पत्नी प्र‍िया सचदेव के लिए बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया। इन द‍िनों प्र‍िया का थर्ड ट्र‍िमेस्टर चल रहा है, दिसंबर में वो बच्चे को जन्म देंगी।

 

 

प्रिया ने पार्टी में लेवेंडर कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी।

 


बता दें कि पिछले साल 13 अप्रैल को संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। संजय दिल्ली में सेटल्ड बिजनेसमैन हैं। वहीं प्रिया मॉडल रह चुकी हैं।

 

 

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म की थी और तनीषा मुखर्जी व उदय चोपड़ा की 'नील एंड निक्की' में भी काम किया था। प्रिया लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं।

 

 

बता दें प्र‍िया की संजय के साथ ये दूसरी शादी है, उन्हें पहली शादी से एक बेटी सफीरा है। वहीं संजय कपूर को कर‍िश्मा कपूर संग दूसरी शादी से दो बच्चे हैं, बेटी समीरा और कियान है।

Konika