गर्लफ्रेंड के साथ डिनर करने पहुंचे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, तस्वीरें आई सामने

6/30/2018 6:07:11 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ स्पाॅट होते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई के एक थाई रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर नजर आए। इस दौरान अहान ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखे।

 

 

वहीं तानिया ब्लैक ड्रेस पहने काफी ग्लैमरस लग रही हैं। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।अहान अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्लफ्रेंड तानिया की तस्वीर शेयर कर प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। 

 

 

खबरों की माने तो अहान और तानि‍या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। तानि‍या विदेश में सेटल हैं और वह कई मैगजीन के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ELLE इंडिया ऑफिशि‍यल के लिए अपने फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

Punjab Kesari