सुनील शेट्टी के बेटे अहान ''गर्लफ्रेंड'' के साथ हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

8/21/2017 10:59:22 AM

मुंबई साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी में हैं। लेकिन फिल्म को लेकर नहीं अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रेंड दोस्तों के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए। उसी दौरान उनकी तस्वीरें सामने आई है। 

जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ की तरह अहान भी खुले स्वभाव के नहीं हैं और वे अपनी निजी ज़िंदगी पर खुलकर बात नहीं करते।

अहान की गर्लफ्रेंड तानिया एक बिजनेस मैन की बेटी हैं।  ऐसी खबरें है कि तानिया और अहान पिछले तीन-चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

सुनील शेट्टी से जब एक बार उनके बेटे के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अहान की प्रेमिका के बारे में पता है।

सुनील आगे कहते हैं कि अहान यंग हैं तो उनकी गर्लफ्रेंड तो होगी ही। सुनील के मुताबिक उन्होंने हमेशा अपने बेटे को लड़कियों की इज़्जत करना सिखाया है।