शिल्पा-सुनील शेट्टी की परफॉर्मेंस ने उड़ाए सबके होश, 21 साल बाद Dhadkan का आइकॉनिक सीन लाइव देख क्रेजी हुए फैंस

5/28/2021 1:39:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आखिरकार 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर जज  एक बार फिर वापसी कर ली है। दरअसल, कुछ वक्त पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत अन्य फैमिली मेंबर्स कोरोना की चपेट में आ गए थे। परिवार की देखभाल के लिए शिल्पा ने काम से ब्रेक लिया था और उनकी जगह मलाइका अरोड़ा ने ली थी। वहीं अब परिवार के ठीक होते ही शिल्पा शो में वापिस लौट आईं हैं।

पर इस बार वह अकेली नहीं, उनके साथ उनके 'धड़कन' को-स्टार सुनील शेट्टी भी होंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने उनकी फिल्म 'धड़कन' के गाने 'तुम दिल की धड़कन में' एंट्री की।

 

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के आइकॉनिक सीन 'तुम मुझे भूल जाओ' पर भी एक्ट रिक्रेट किया। 21 साल बाद Dhadkan का आइकॉनिक सीन लाइव देख फैंस क्रेजी हो गए। शिल्पा और सुनील ने फिल्म के गाने 'दिल ने ये कहा है दिल से' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। 

सुनील शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया। कंटेस्टेंट्स ने जब 'बॉर्डर' फिल्म के गाने 'संदेसे आते हैं' पर परफॉर्म किया तो सुनील शेट्टी भावुक हो गए और बोले कि जब भी वह यह गाना सुनते हैं तो रो पड़ते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

Content Writer

Smita Sharma