सुनील शेट्टी ने शादी की 38वीं सालगिरह पर शेयर किया यादगार वीडियो, कहा- माना संग मैरिज करने के खिलाफ थे पेरेंट्स

12/26/2020 11:45:21 AM

मुंबई. एक्टर सुनील शेट्टी ने पत्नी माना शेट्टी के साथ 25 दिसंबर को शादी की 38वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। सुनिल ने 1991 में माना से शादी की थी। सुनील ने शादी की सालगिरह पर मीडिया से भी बात की है और एक्टर से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर वाइफ माना को सालगिरह की बधाई दी।


इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया कि किसने किसको प्रपोज किया। सुनील ने कहा- उन्हें नहीं पता... यह बस हो गया। क्योंकि पैरंट्स इस शादी के खिलाफ थे, हमने  अपने दम पर इस तरह का प्रपोजल रखा और कहा हम शादी कर रहे हैं। हम शादी करने के लिए मन बना चुके थे और मैंने कह दिया कि मुझे कोई परवाह नहीं है। मुझे यह भी पता था कि मेरा ये रवैया सही नहीं है। लेकिन ऐसा ही हुआ और हमें विश्वास हो गया कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।'


एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर  किया है। वीडियो में सुनील वाइफ माना और बेटी आथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने कहा- '38 साल का साथ... अपनी शादी को अपनी शादी से ज्यादा यादगार बना सकते हैं... सालगिरह मुबारक हो वाइफी!' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

काम की बात करें तो सुनील बहुत जल्द फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे। फिल्म में सुनील के अलावा जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, रोहित रॉय, समीर सोनी, शरमन जोशी, पंकज त्रिपाठी और अमोल गुप्ते भी काम करते नजर आएंगे।

Parminder Kaur