फिल्मी करिय़र से ज्यादा गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में है सुनील शेट्टी का बेटा, पिता को हुई चिंता

11/30/2016 12:41:28 PM

मुंबई- अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बेटे को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। बेटी आथिया शेट्टी के बाद अब उनके बेटे अहान शेट्टी भी जल्द बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। 

लेकिन सूत्रों की मानें तो अहान शेट्टी काफी समय से तान्या श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। तान्या, बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। 

अहान और तान्या बचपन के दोस्त हैं और दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार है। 
कुछ समय पहले तान्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर काफी धूम मचाई थी।

बता दें साजिद नाडियाडवाला की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के जरिए अहान की बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्चिंग होगी। सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी आजकल इसे लेकर काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। साजिद ने फिल्म शुरू करने से पहले ट्रेनिंग के लिए अहान लंदन गए है जहां वह एक एक्शन स्पेशलिस्ट के अंडर ट्रेनिंग ले रहे हैं।