गणपति बप्पा के दर्शन करने पंडाल में पहुंचे सुनील शेट्टी, फैंस की भीड़ में जमकर किया ढोल पर डांस

9/2/2019 4:08:18 PM

मुंबई: हर जगह गणेश चतुर्थी को लेकर काफी धूम है। बॉलीवुड स्टार्स भी बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा को घर लाए हैं। ऐसे में रविवार को कई स्टार्स ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया हैं। वहीं, एक्टर सुनिल शेट्टी एक पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।  

सुनील रविवार की शाम अल्टा माउंट चा राजा के दर पे पहुंचे। इस मौके पर एक्टर व्हाइट कुर्ता और ब्लैक पजामा पहने हुए नजर आए। पंडाल में बप्पा की बहुत बड़ी मुर्ति को स्थापित किया गया।

उन्होंने गणेश जी का आशिर्वाद लिया। बप्पा के दर्शन पाकर वो काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सुनिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनिल जल्द ही फिल्म पहलवान में नजर आएंगे। इन दिनों वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

इस फिल्म से सुनील कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें वो साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के गुरु की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म में सुनील, सुदीप के मेंटर के रूप में नजर आएंगे जो उन्हें पहलवानी के गुर सिखाते हैं। ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।


 

Neha