फिल्में किए बिना ही करोड़ो कमाते है सुनील शेट्टी, राजा-महाराजाओं जैसी है ठाठ-बाट

8/11/2018 11:37:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज 57 साल के हो गए हैं। सुनील का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'बलवान' से की थी।

उन्होंने अपने जबरदस्त एक्‍शन से सबका दिल जीत लिया। 90 दशक से लेकर अब तक सुनील ने कई फिल्मों में काम किया।

वहीं फिल्मों के अलावा सुनील साइड बिजनेस के चलते करोड़ो कमाते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के खास मौके पर सुनील की लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताएंगे, जिसे कम ही लोग जानते होंगे। 

सुनील का एक साइड बिजनेस भी है। वह एक पॉपुलर एक्टर के साथ-साथ एक रेस्ट्रोरेंट, नाइट क्लबल पोपकॉर्न आदि के मालिक हैं।

जिससे सुनील हर साल 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। उनका लाइफस्टाइल किसी स्टार से कम नहीं है। 


इस फिल्म से मिली सफलता


सुनील की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। बॉलीवुड में उनको असली पहचान 1994 में आई फिल्म 'दिलवाले' से मिली थी। फिल्म के लिए उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। 


शादी 

सुनील ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि शादी से पहले सुनील का माना के साथ 8 साल तक अफेयर चला था। वहीं उनकी पत्नी की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है।

इसके अलावा माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं।

सुनील और माना के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया भी बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ले चुकी हैं वहीं अहान को अक्सर स्पॉट किया जाता है। 

बता दें कि भले ही आज सुनील ने फिल्मों से दुरी बना ली हो लेकिन आज भी उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है।

सुनील अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। 


 

Neha