गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए सुनील शेट्टी के बेटे, आउटिंग के दौरान हो गए स्पॉट

7/3/2017 10:21:54 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी गर्लफ्रैंड तानिया श्रॉफ के साथ इवनिंग आउटिंग पर नजर आए हैं। दरअसल, हाल ही में यह दोनों कई दिनों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं।

अहान और उनकी गर्लफ्रैंड तानिया दोनों कहीं आउटिंग पर गए थे कि वहीं गाड़ी में बैठे दोनों कैमरे में स्पॉट हो गए।

अहान कुछ समय पहले सलमान खान के साथ नजर आए थे। तब से बताया जा रहा है कि अहान अब फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं।

अहान जल्द ही डायरैक्टर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं।

कहा जाता है कि कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अहान की गर्लफ्रैंड है।

उन्होंने इंटरव्यू में सबके सामने कहा था कि- मुझे उसकी गर्लफ्रैंड के बारे में पता है। वह यंग हैं। उसकी गर्लफ्रेंड्स तो होंगी ही मैंने कहा है कि उस लड़की की हमेशा इज्जत करना।