काॅमेडियन सुनील ग्रोवर की हुईं हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार
2/2/2022 5:06:36 PM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' में 'गुत्थी' और 'डॉ मशहूर गुलाटी' की भूमिका निभाकर लोगों कके दिलों में जगह बनाने वाले काॅमेडियन सुनील ग्रोवर को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। सुनील ग्रोवर को दिल की बीमारी के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। वहीं हाल ही में सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है।
एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक अस्पताल के एक सूत्र ने कहा-'अब सुनील ग्रोवर की हालत ठीक है और सुधर रही है। अस्पताल और किसी भी तरह की जानकारी देने से मना किया।' बताया जा रहा है कि सर्जरी के लिए जाने से पहले सुनील ग्रोवर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के लिए काम कर रहे थे।
पिछले हफ्ते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो छोले भटूरे की दुकान पर भटूर तलते नजर आ रहे थे। वीडियो ऐसा वायरल हुआ था कि लोगों ने उनके खूब मजे लिए। कुछ फैंस ने पूछ लिया कि क्या अब आपने एक्टिंग छोड़ दी है।
सुनील को आखिरी बार Zee5 की वेब सीरीज 'स्नो फ्लावर' में देखा गया था। मूवी में उनके साथ आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी थे।
सुनील शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना',आमिर खान के साथ 'गजनी', टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी', विशाल भारद्वाज की 'पटाखा', सलमान खान के साथ 'भारत' जैसी दमदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर