लड़ाई की खबरों के बीच सुनिल ग्रोवर ने कपिल शर्मा को ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

4/2/2018 4:27:27 PM

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज 37 साल के हो गए हैं। जहां एक तरफ कपिल और सुनील ग्रोवर लड़ाई की खबरें काफी सामने आई हैं। वहीं हाल ही में सुनिल ने कपिल को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है।

जिसमें सुनिल ने लिखा है कि हैपी बर्थडे कपिल शर्मा, मैं चाहता हूं के तुम हमेशा खुश और स्वस्थ रहो भाई। मेरी तरफ से प्यार और बधाई। वैसे बीते दिनों भी दोनों की ट्वीट पर काफी बहस हुई थी जिसके दोनों एक दूसरे पर आग बबूला हो उठे। वहीं उनकी लड़ाईंयों के बीच सुनिल का ट्वीट शायद इनकी फिर से दोस्ती करवा दे। अब देखना ये है कि कपिल सुनिल के ट्वीट का क्या जवाब देते हैं। 

बता दें कि इस मौके पर कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा के शुभकामनाओं को तहे दिल से स्वीकार करते हुए जवाब दिया था। 
 

Punjab Kesari