सोशल मीडिया यूजर्स को काॅमेडियन सुनील ग्रोवर ने बताया ''पेड ट्रोलर्स'', भड़के लोग बोले-''सलमान की चापलूसी करने से फुरसत मिले तो शर्म करो''

6/25/2020 10:32:10 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बाॅलीवुड स्टार्स को टागरेट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा निशाने पर एक्टर सलमान खान आए।  बीते दिनों सलमान ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस से अपील की थी कि वो सुशांत के परिवार की मदद करें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। सलमान ने ट्वीट कर लिखा था-'मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने।

किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।' सलमान की इस बात का सपोर्ट जब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने किया। सुनील ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं सलमान सर से प्यार और उनकी इज्जत करता हूं।'

सुनील के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनील ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। ट्रोल करने वालों को सुनील ग्रोवर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

 

उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा- 'कहीं अब मुझे पेड ट्रोलर्स को काम पर लगाने में मजा ना आने लग जाए। हे भगवान मुझे इस नए मनोरंजन से बचाएं।' इतना ही नहीं

 

सुनील एक और ट्वीट कर लिखा-'सच और फैक्ट में अंतर यह है कि फैक्ट को तर्क के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, क्योंकि यह स्वयं तर्क है। लेकिन सच्चाई एक ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण और अनुभव पर निर्भर करती है।'

वहीं सुनील ने जैसे ही ये ट्वीट्स किए तो इन्हें देख यूजर्स और भड़क गए। यूजर्स ने सुनील को फिर ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा-'सलमान का चापलूसी करने से फुरसत मिलेगा तब तो , शर्म करो।'

बता दें कि सुनील ग्रोवर सलमान खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। सुनील ने सलमान की फिल्म भारत में काम किया था। इस फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को काफी पसंद किया था। 

Smita Sharma