घर पर बैठे रह गए कप‍िल शर्मा, वहीं उनके को-स्टार सुनील ग्रोवर के हाथ लगा बड़ा प्रोजैक्ट

4/17/2018 4:00:42 PM

मुंबई: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह दिन में करीब 23 टेबलेट ले रहे हैं। वहीं उनके को-स्टार सुनील ग्रोवर के हाथ एक बड़ा प्रोजैक्ट लग गया है। बताया जा रहा है कि सुनील को बॉलीवुड के बेहतरीन डायरैक्टर विशाल भारद्वाज ने अपनी अपकमिंग फिल्म छूरियां का ऑफर दिया है। वहीं कप‍िल शर्मा का नया शो खराब सेहत और विवादों की वजह से सस्पेंड हो गया है। 

 

खबरों के मुताबिक फिल्म छूरियां  में डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले सुनील ग्रोवर लीड एक्टर होंगे। विशाल की फ‍िल्म छूर‍ियां में दो लीड एक्ट्रैस होंगी। इनमें सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान का नाम सामने आ रहा है। 

 

बता दें कि सुनील ग्रोवर को घर-घर पहचान कप‍िल शर्मा के शो "कॉमेडी नाइट विद कपिल" से मिली थी। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन अापसी झगड़े के बाद सुनील ने कपि‍ल को शो छोड़कर अलग काम करना शुरू कर दिया। 
 

Punjab Kesari