फैंस को झटका: जल्द बंद होगा सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुर वाले खुरानाज'

1/11/2019 11:30:43 AM

मुंबई: काॅमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2018 में सुनील ने शो 'कानपुर वाले खुरानाज' से वापसी की। हाल ही में इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक सुनील का शो जल्द ही बंद होने जा रहा है।

इस बात की जानकारी खुद सुनील ने एक इंटरव्यू के दौरान दी। सुनील ने कहा कि ये शो मेरी वजह से ही बंद हो रहा है। मैंने शो को सिर्फ 8 हफ्ते के लिए ही साइन किया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने पहले ही फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए डेट फाइनल कर दी थी। 

बता दें कि सुनील ने गुरुवार को फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

फिल्म साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। यह अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Smita Sharma