Health Update: हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर ने किया पहला पोस्ट- ''ट्रीटमेंट ठीक हो गया, चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए...

2/11/2022 11:04:08 AM

बॉलीवुड तड़क टीम. मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट हार्ट सर्जरी हुई है। 3 फरवरी को एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। अब घर में कॉमेडियन आराम कर रहे हैं और उनकी जान खतरे से पूरी तरह बाहर है। इसी बीच हाल ही में सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में फैंस को अपडेट दिया है। उन्होंने मजेदार अंदाज में फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पहला ट्वीट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी फीलिंग। ठोको ताली।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।

PunjabKesari

 

सुनील के इस ट्वीट को देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके पूरी तरह स्वस्थय होने की कामना भी कर रहे हैं।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में देखा गया था, जिसमें उनका एक अलग ही पहलू देखने को मिला। इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News