''द कपिल शर्मा शो'' में नजर आएंगे मशहूर गुलाटी! वायरल हो रही हैं काॅमेडियन की ये तस्वीरें

12/20/2019 1:46:55 PM

मुंबई: काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को तो हर कोई जानता हैं। वह  लोगों को हंसाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। फैंस भी सुनील को काफी पसंद करते हैं। सुनील को 'डाॅक्टर मशहूर गुलाटी', 'रिंकू भाभी' और 'गुत्थी' जैसे नामों से जाना जाता है।

 उनकी कॉमेडी की कोई सीमाएं नहीं होती। सुनील के किरदार लोगों के दिल और दिमाग में अलग जगह बनाए हैं। सुनील किसी भी तरह का किरदा निभा सकते हैं। वहीं सुनील अब एक बार मशहूर गुलाटी बन दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा तो खुद सुनील की होल रहे हैं।  दरअसल, हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सुनील एक बार फिर से मशहूर गुलाटी बनने को तैयार हैं।

इन तस्वीरों के जरिए सुनील ने दिखाया है कि वो मशहूर गुलाटी बनने के लिए कैसे तैयार होते थे। हालांकि इस पोस्ट में  सुनील ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की है कि वो 'द कपिल शर्मा' शो में वापसी कर रहे हैं या नहीं।

वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद ये कयास यही लगाए जा रहे हैं कि सुनील द कपिल शर्मा शो में वापसी कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा है- 'मुझे कोई और बनना काफी पसंद है। यह एक खूबसूरत अनुभव होता है जब मैं इसे सही से कर पाता हूं। स्टेज लाइव इवेंट के लिए तैयार हो रहा हूं।'

बता दें कि सुनील ने 2017 में कपिल के साथ हुए विवाद के बाद शो छोड़ दिया था। तब से सुनील कपिल के किसी शो में नजर नहीं आए हैं। द कपिल शर्मा शो में पहले दोनों ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में एक साथ काम किया था। कपिल के शो में सुनील को दर्शकों ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार के लिए प्यार किया।

सुनील और कपिल चाहे एक दूसरे के साथ नहीं हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे से टच में हैं। हाल ही में सुनील ने  अपने ट्विटर अकाउंट पर कपिल को बेटी पैदा होने पर बधाई दी थी। वहीं कपिल ने भी उन्हें शुक्रिया कहा।

Smita Sharma